Innovate Uttarakhand Hackathon 3.0 (2026–27) आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 की गई
महत्वपूर्ण सूचना / NOTIFICATION
Innovate Uttarakhand Hackathon 3.0 (2026–27)
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 की गई
समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड द्वारा आयोजित Innovate Uttarakhand Hackathon 3.0 (2026–27) में प्रतिभाग करने के इच्छुक सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
यह निर्णय अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपने नवाचारी विचारों, रचनात्मक परियोजनाओं एवं स्थानीय समस्याओं के तकनीकी तथा व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से अनुरोध है कि वे विद्यार्थियों को इस राज्यस्तरीय नवाचार हैकथॉन में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराएं।
संशोधित अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
आवेदन पोर्टल: https://innovateuttarakhand.com
विशेष अपील: जिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इस विस्तारित अवसर का लाभ उठाएं और अपने नवाचारी विचारों को राज्यस्तरीय मंच पर प्रस्तुत करें।
आइए, नवाचार से बदलें शिक्षा और उत्तराखंड का भविष्य!
आयोजक:
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), उत्तराखंड
अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखंड