HACKATHON 2.0 Grand Finale: 2026
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तराखण्ड के सभागार में हैकाथॉन 2.0 का ग्रैंड फ़िनाले अत्यंत उत्साह, नवाचार एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन विद्यालयी शिक्षा में नवोन्मेष, तकनीकी समाधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समस्या-आधारित सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में उभरा